बाढ़वाला के राजकीय इंटर कॉलेज में टिनशेड का लोकार्पण करते विधायक मुन्ना सिंह चौहान। स्रोत विद्य
- छरबा इंटर कॉलेज में किया टिनशेड का शिलान्यास, बाढ़वाला में लोकार्पण
संवाद न्यूज एजेंसी
विकासनगर/हरबर्टपुर। राजकीय इंटर कॉलेज छरबा में विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने 11.76 लाख रुपये की लागत से बनने वाले टिनशेड का शिलान्यास किया। वहीं, राजकीय इंटर कॉलेज बाढ़वाला में 18.25 लाख रुपये की लागत से बनकर तैयार हुए टिन शेड का लोकार्पण किया। विधायक ने कहा कि विद्यालयों में सुविधाएं बढ़ाने के लिए वह लगातार प्रयास कर रहे हैं। टिन शेड का निर्माण मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण से कराया गया है। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख नारायण ठाकुर, जिला पंचायत सदस्य सुरेंद्र चौहान, प्रधान रामपाल, बिशन दत्त शर्मा, पूरण शर्मा, जयपाल सिंह तोमर, आशीष बिष्ट, मुकेश, जयपाल, नरेंद्र तोमर आदि उपस्थित रहे। संवाद