फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश विभाजन की विभीषिका के मार्मिक दृश्यों को देख नम हुई आंखें

विज्ञापन
विज्ञापन
अंग्रेजी हुकूमत से मिली आजादी के बाद देश विभाजन की भयावह त्रासदी को लेकर रेलवे बोर्ड की ओर से देश भर के सभी स्टेशनों पर विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया गया। इसी के तहत मुरादाबाद मंडल के चार प्रमुख रेलवे स्टेेशनों देहरादून, हरिद्वार, मुरादाबाद और शाहजहांपुर रेलवे स्टेशनों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस मौके पर रेलवे की ओर से स्टेशन पर प्रदर्शनी का आयोजन भी किया गया। जिसमें देश के विभाजन के दौरान उपजी अफरातफरी और विभीषिका के दंश को बखूबी दर्शाया गया।
विज्ञापन

देहरादून में टिहरी सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह और विधायक विनोद चमोली ने प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। इस मौके पर सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह ने कहा कि देश के विभाजन के दौरान देशवासियों ने जो दंश झेला और मासूम बच्चों, महिलाओें संग पलायन के दौरान जो मुसीबतें झेलीं वे किसी भी संवेदनशील इंसान को झकझोर देने वाली हैं। दूसरी ओर रेलवे की ओर से लगाई गई प्रदर्शनी में देश के विभाजन के दौरान उपजे हालात को बडे़ ही मार्मिक ढंग से दर्शाया गया। दिखाया गया कि भारत से पाकिस्तान आने-जाने वाली ट्रेनों में सवार होने को लेकर किस तरह की विषम परिस्थितियों का सामना लोगो को करना पड़ा था। किस तरह लोग परिजनों से बिछुड़ गए। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, मुस्लिम लीग समेत तत्कालीन तमाम राजनीतिक दलों से जुड़ी कई जानकारियां भी प्रदर्शनी में दी गईं। इस मौके पर उन लाखों भारतीयों को नमन किया गया, जिन्होंने विभाजन के दौरान अपनी जिंदगी गंवा दी। इस मौके एसीएम भगवान सिंह, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सुधीर कुमार सिंह, स्टेशन अधीक्षक रवींद्र कुमार, मुख्य वाणिज्य निरीक्षक एसके अग्रवाल, मुख्य टिकट पर्यवेक्षक चंदन सिंह, मुख्य आरक्षण पर्यवेक्षक संजय अमन, मुख्य पार्षल पर्यवेक्षक राजवीर सिंह समेत तमाम अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें