फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुलाबी ठंड के बीच एक-दूसरे का हाथ थाम किया प्यार का इजहार

विज्ञापन
डाकपत्थर बैराज में कुछ यूं नजर आए प्रेमी जोड़े। - फोटो : VIKAS NAGAR
विज्ञापन
खुशगवार मौसम और हाथों में एक-दूसरे का हाथ लेेकर इजहार-ए-इश्क। शुक्रवार को कुछ इसी अंदाज में प्रेमी जोड़ों ने वैलेंटाइन-डे मनाया। कोई प्रेमी-प्रेमिका के साथ पार्क में बैठकर प्यार की बातें करता नजर आया तो किसी ने दोस्तों के साथ आसन बैराज झील में बोटिंग का लुत्फ उठाया। वैसे तो प्यार और इसके इजहार के लिए कोई खास दिन या समय नहीं होता, लेकिन प्रेमियों के लिए वैलेंटाइन-डे की बात ही अलग है। पछवादून क्षेत्र में भी युवाओं ने इसे मनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। किसी ने साथी को गिफ्ट दिया तो किसी ने घूम फिरकर दिन बताया। होटलों और रेस्तरां में भी युवाओं ने वैलेंटाइन-डे मनाया। चकराता समेत आसपास के कई टूरिस्ट डेस्टिनेशन प्रेमी जोड़ों से गुलजार नजर आए। वहीं इन प्रेमियों के मिलने पर कोई खलल न डाले। इसके लिए जगह-जगह पुलिस भी तैनात रही। आसन बैराज क्षेत्र और डाकपत्थर स्थित ग्रीन पार्क में भी पुलिस का पहरा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें