फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: कैंसर के कारण और रोकथाम के उपाय बताए

विज्ञापन
कैंसर जागरूकता दिवस के उपलक्ष्य में लक्खीबाग ​स्थित जीजीआईसी हर्षल फाउंडेशन की ओर से आयाजित जाग
विज्ञापन
देहरादून। हर्षल फाउंडेशन की ओर से कैंसर जागरूकता दिवस पर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज (जीजीआईसी) लक्खी बाग में छात्राओं के लिए एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को ब्रेस्ट कैंसर (स्तन कैंसर) और सर्वाइकल कैंसर (गर्भाशय ग्रीवा कैंसर) जैसे रोकथाम योग्य कैंसर के प्रति जागरूक करना रहा। कार्यक्रम की मुख्य वक्ता प्रसिद्ध कैंसर सर्जन डॉ. कनिका कपूर रहीं। उन्होंने कैंसर के कारण, शुरुआती लक्षण, जांच और रोकथाम के उपायों पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि समय पर जांच और नियमित जागरूकता से इन बीमारियों से बचा जा सकता है। डॉ. कपूर के सत्र के बाद छात्राओं ने प्रश्नोत्तर सत्र में भाग लिया और कैंसर से जुड़े अपने सवालों के जवाब प्राप्त किए। इस मौके पर ट्रस्टी सेक्रेटरी डॉ. राम गोयल, प्रधानाध्यापिका नीरज छिब्बर, कल्पना अग्रवाल, गुलशन सरीन, निधि गर्ग, अमिता गोयल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें