पूर्व सैनिकों के लिए खुलेगा रोजगार का विकल्प
माना जा रहा है राज्य औद्योगिक सुरक्षा बल के गठन से सेना से रिटायर्ड सैनिकों के लिए रोजगार का एक विकल्प खुलेगा। सैन्य बहुल राज्य में पूर्व सैनिकों की बड़ी तादाद है। इस लिहाज से पूर्व सैनिकों के लिए यह बेहतर साबित होगा।
एयरपोर्ट, हेलीपैड और अन्य प्रतिष्ठानों को मिलेगी दक्ष फोर्स
एसआईएसएफ की स्थापना से राज्य में एयरपोर्ट, हेलीपैड और वित्तीय संस्थानों को दक्ष फोर्स मिल सकती है। उत्तराखंड सरकार हवाई कनेक्टिविटी और इससे जुड़ी अवस्थापना पर तेजी से काम कर रही है। ऐसे स्थानों पर पुलिस फोर्स या केंद्रीय सुरक्षा बलों की तैनाती होती है। इसके अलावा अन्य प्रमुख प्रतिष्ठान पर औद्योगिक सुरक्षा बल की सेवाएं भी ले सकते हैं।
बैंक भी दक्ष सुरक्षा बल की मांग कर चुके हैं
पिछले दिनों शासन स्तर पर एक बैठक के दौरान बैंकों के प्रतिनिधियों ने अपने वित्तीय संस्थानों, कोषागारों और एटीएम की सुरक्षा के लिए अलग से कोई फोर्स बनाने का सुझाव दिया था। एसआईएसएफ इसके लिए एक विकल्प हो सकता है।