फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: ओआरओपी को लेकर पूर्व सैनिकों ने की भूख हड़ताल

विज्ञापन
विज्ञापन
ओआरओपी की विसंगतियों को लेकर पूर्व सैनिकों के विभिन्न संगठनों ने कचहरी परिसर स्थित शहीद स्थल पर एकत्रित होकर एक दिवसीय भूख हड़ताल की। इस दौरान नारेबाजी करते हुए कहा कि जब तक विसंगतियां दूर नहीं होंगी, तब तक आंदोलन जारी रखेंगे।
विज्ञापन

इस दौरान गौरव सेनानी एसोसिएशन के अध्यक्ष महावीर सिंह राणा ने कहा कि केंद्र सरकार को पूर्व सैनिकों की मांगों पर जल्द ही विचार करना होगा। सरकार को रक्षा मंत्रालय व सैन्य अधिकारियों के ओआरओपी, एमएसपी पर लिए फैसले पर निर्भर नहीं रहना चाहिए। पूर्व सैनिक संघर्ष समिति देवभूमि के अध्यक्ष आलम सिंह भंडारी ने कहा, मांग पूरी न हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। आगामी छह अगस्त को लाखों पूर्व सैनिक रामलीला मैदान में विशाल रैली निकालेंगे। उत्तराखंड से भी बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक इस रैली में प्रतिभाग करेंगे।
गौरव सैनानियों ने कहा कि अपने हकों व सब एरिया कैंटीन की अनियमितताओं पर आवाज उठाने पर 50 से अधिक पूर्व सैनिकों के ऊपर सब एरिया की ओर से किया मुकदमा वापस नहीं लिया गया तो उत्तराखंड के पूर्व सैनिक महाआंदोलन करेंगे। इस दौरान पूर्व सैनिकों ने रक्षा मंत्री व सैन्य अधिकारियों द्वारा बार-बार पेंशन बंद करने की चेतावनी की भी निंदा की। कहा कि सरकार पूर्व सैनिकों को डराना छोड़ दे। यह आंदोलन देश व्यापी हो चुका है, अब यह रुकने वाला नहीं है। पूर्व सैनिक आखिरी दम तक लड़ेंगे। इस दौरान मनवर सिंह रौथाण, गिरीश जोशी, चौधरी विक्रम सिंह, विक्रम कंडारी, बिरेंद्र सिंह कंडारी, विजय भट्ट, सत्यप्रकाश डबराल, इंद्र प्रसाद, सुशील मोहन, अनुसूइया प्रसाद, दिगपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें