वेटरन्स डे पर पूर्व सैनिक संघर्ष समिति देवभूमि उत्तराखंड के पूर्व सैनिकों ने सब एरिया हेड क्वार्टर कार्यालय प्रांगण में डिप्टी जीओसी को ओआरओपी विसंगतियों के समाधान और अन्य समस्याओं के समाधान के लिए ज्ञापन सौंपा। पूर्व सैनिक संघर्ष समिति देवभूमि उत्तराखंड के कैप्टन आलम सिंह भंडारी ने ज्ञापन के माध्यम से कहा कि 11 महीने से पूर्व सैनिक ओआरओपी मुहिम के समाधान के लिए धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। सरकारों को ज्ञापन भी सुपुर्द भी कर चुके हैं। लेकिन अभी तक कोई सकारात्मक जवाब न मिलने से पूर्व सैनिक निराश हैं। डिप्टी जीओसी ब्रिगेडियर संजोग नेगी ने आश्वासन दिया कि उनकी मांगों को लेकर सरकार तक पहुंचाया जाएगा। इस अवसर पर कैप्टन वीरेंद्र सिंह बिष्ट, कैप्टन अशोक लिंबु, कैप्टन डीएस भंडारी, कैप्टन लक्ष्मी प्रसाद सेमवाल, सूबेदार मेजर बादर सिंह रावत, सूबेदार कैलाश रावत, सूबेदार ब्रिज मोहन भंडारी, हवलदार एस के सुंदरियाल मौजूद रहे।
खेत में से गुजरती बिजली की लाइन जिसका तार टूटकर गिरा