एक लड़की के पुराने ब्वायफ्रेंड ने अपनी गर्लफ्रेंड के साथ गंदा काम कर डाला। बेहोश कर पहले उसकी आबरू लूट ली। इसके बाद अश्लील फोटो खीचकर ऐसा काम कर डाला कि लड़की सदमे में है।
पूर्व ब्वॉयफ्रेंड ने अपनी गर्लफ्रेंड के अश्लील फोटो उसके करीबी रिश्तेदार को भेज दिए। पीड़िता ने अपने पूर्व ब्वॉयफ्रेंड के खिलाफ सिडकुल थाने में केस दर्ज कराया है। आरोपी फिलहाल दिल्ली में प्राईवेट जॉब कर रहा है।
पेंटागन मॉल में एक प्रतिष्ठान में अध्ययनरत युवती ने शुक्रवार शाम केस दर्ज कराया है। मूल रूप से कोटद्वार पौड़ी गढ़वाल की रहने वाली युवती ने बताया कि पिछले वर्ष उसकी जान पहचान राम निवास चौहान से हुई थी।
धीरे- धीरे उनके बीच नजदीकी हो गई। आरोप है कि जनवरी माह में उसका ब्वॉयफ्रेंड उसे चंद्राचार्य चौक के पास एक रेंस्टोरेंट में ले लिया और कोल्ड ड्रिंक्स पिलाई। जिसके बाद वह उसे कनखल के विष्णु गार्डन में अपने किराये के कमरे पर ले गया, जहां पहुंचते ही वह बेहोश हो गई थी।
सुबह होने पर उसने खुद को अर्द्धनग्नावस्था में पाया था। तब से उसने अपना मोबाइल नंबर बदल लिया था और ब्वॉयफ्रेंड से नाता तोड़ लिया था। आरोप है कि पंद्रह अगस्त को पूर्व ब्वॉयफ्रेंड ने उसके जीजा को उसके कुछ अश्लील फोटो भेज दिए।
ये संभवत: उसी दिन खींचे गए थे जब वह बेहोश हो गई थी। एसआई वेदपाल सिंह ने बताया कि पीड़िता सिडकुल की एक सोसायटी में रहती है। आरोपी पूर्व में पतंजलि योगपीठ में काम कर चुका है और फिलहाल दिल्ली में एक प्राईवेट जॉब कर रहा है। आरोपी लक्सर क्षेत्र का रहने वाला है। आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़, नशीला पदार्थ पिलाना और आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।