फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: जेबीआईटी में राष्ट्रीय फार्मेसी वीक का समापन

विज्ञापन
विज्ञापन
जेबीआईटी कॉलेज ऑफ फार्मेसी में राष्ट्रीय फार्मेसी वीक के समापन पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक प्रो. विनय कुमार पटेल ने छात्र-छात्राओं को जीवन में फार्मेसी के योगदान को विस्तार पूर्वक बताया। उन्होंने छात्र-छात्राओं को अपनी जिम्मेदारी को पूरे समर्पण के साथ निभाने के लिए प्रोत्साहित किया। संस्थान उपाध्यक्ष संदीप सिंघल और प्रधानाचार्य फार्मेसी डॉ. अरुण कुमार मौर्य ने मुख्य अतिथि को अंग वस्त्र, तुलसी का पौधा और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। फार्मेसी के शिक्षक आशीष कुशवाहा ने छात्र-छात्राओं को फार्मासिस्ट की शपथ दिलाई। इस दौरान निदेशक डॉ. पीके चौधरी, डॉ. विशांत कुमार, ऋतिक श्रीवास्तव, तान्या रावत, रिचा, राहुल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें