फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: पूर्व सूबेदार मेजर की पत्नी से चेन लूट में छह दिन बाद मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
Iगत 14 जुलाई को बाइक सवारों ने दिया था घटना को अंजामI
विज्ञापन


कप्तान के दर्जनों आदेश-निर्देश के बाद भी पुलिस के रवैये में सुधार नहीं हो रहा है। नया मामला पटेलनगर थाना क्षेत्र का है। यहां पूर्व सूबेदार मेजर की पत्नी से चेन लूट के मामले में पुलिस ने छह दिन बाद मुकदमा दर्ज किया है। अब बदमाशों की तलाश का दावा किया जा रहा है। हालांकि, बताया यह भी जा रहा है कि पुलिस ने अपने चिर परिचित अंदाज में बदमाश पकड़ने के बाद चेन लूट का मुकदमा दर्ज किया है।

जानकारी के मुताबिक घटना 14 जुलाई की रात की है। घटना को लेकर सेवानिवृत्त सूबेदार मेजर बादर सिंह रावत ने 14 जुलाई की रात 10.56 पर कंट्रोल रूम को फोन किया था। रावत के अनुसार उस रात वह अपनी पत्नी जमुना देवी रावत के साथ लैंड मार्क वेडिंग प्वाइंट में एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। वहां से 10.45 बजे निकले और पत्नी को बाहर खड़ा कर अपना स्कूटर लेने पार्किंग में चले गए। कुछ देर बाद वहां आकर देखा तो भीड़भाड़ हो रही थी। उनकी पत्नी ने बताया कि दो बाइक सवार युवक उनके गले से सोने की चेन लूटकर ले गए हैं। बाइक की हेड लाइट की रोशनी उनकी आंखों में पड़ी तो वह कुछ समझ भी नहीं पाई थीं।
विज्ञापन




उस वक्त कंट्रोल रूम को फोन करने के बाद पुलिस मौके पर आई और जांच पड़ताल की। रावत ने उसी वक्त चौकी आईएसबीटी में शिकायत भी दे दी थी। पुलिस ने इस शिकायत पर शनिवार रात को मुकदमा दर्ज किया। पुलिस का दावा है कि बदमाशों की तलाश की जा रही है। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन






Iपड़ोसी पर घर में घुसकर लूटपाट का आरोपI

कैंट थाना क्षेत्र निवासी अधिवक्ता ने पड़ोस में रहने वाले एक युवक पर घर में घुसकर लूटपाट का आरोप लगाया है। अधिवक्ता अंकित कौशल ने पुलिस को शिकायत कर बताया कि शनिवार की रात उनके घर में पत्नी भावना कौशल दो वर्ष के बेटे के साथ मौजूद थीं। रात करीब आठ बजे उनके घर में सोहिल खान निवासी कौलागढ़ घुसा और लूटपाट की। उसने घर से चांदी की दो पाजेब और 10 हजार रुपये लूट लिए। उनकी पत्नी ने उसे पकड़ने की कोशिश की तो धक्का मारकर गिरा दिया। साहिल ने उनके बेटे को भी धक्का मारा। एसएचओ कैंट कैलाश चंद भट्ट ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें