Iजीएमएस रोड स्थित श्री नर्मदेश्वर शिव मंदिर का स्थापना दिवस और शिवशक्ति मनोकामना पुंज का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। सुबह में महिला मंडली की ओर से भजन-कीर्तन किया गया। पंडित ज्ञानेंद्र पांडेय ने शिव शक्ति पुंज का पूजन कराया। यहां त्रिशूल दंड डमरू का दूध, दहीं, शहद, घी, शक्कर से अभिषेक किया गया। शक्ति पुंज को कंधे पर उठाकर नगर परिक्रमा की गई। इसके बाद पूजन कर पुंज की स्थापना की गई। अंत में भंडारे का आयोजन किया गया। इस मौके पर विधायक सविता कपूर, पार्षद बबिता गुप्ता, जोगेंद्र पुंडीर, एमपी यादव, पुष्पा यादव, अजीत चौधरी, अतुल कपूर, ललित मलिक, प्रवीण कोहली, शर्मीला शर्मा आदि मौजूद रहे।I