फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: शिविर में दिव्यांगों को वितरित किए उपकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
चकराता। समाज कल्याण विभाग प्रधानमंत्री दिव्यांग केंद्र के माध्यम से कोटी-कनासर में आयोजित किए गए शिविर में दिव्यांगों को सहायक उपकरण वितरित किए गए। इस अवसर पर क्षेत्र से आए लाभार्थियों को 30 उपकरण प्रदान किए गए। इस अवसर पर समाज कल्याण अधिकारी खजान सिंह ने बताया विभाग की इस पहल का उद्देश्य दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाना और उनके दैनिक जीवन को अधिक सुगम और सुविधाजनक बनाना है। उन्होंने कहा दिव्यांगों को हर संभव सहायता देने का प्रयास राज्य व केंद्र सरकार के माध्यम से किया जा रहा है। उन्होंने बताया विभाग ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में शिविरों का आयोजन करके लाभार्थियों को उपकरण उपलब्ध करा रहा है। इस दौरान विनोद, प्रशांत शर्मा आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें