फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: विद्यालय के 22वें स्थापना दिवस पर मेले का उठाया लुत्फ

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो....
विज्ञापन

विकासनगर। ब्राइट एंजेल्स स्कूल जीवनगढ़ ने अपने 22 वां स्थापना दिवस पर मेले का आयोजन किया। छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावकों ने जमकर मेले का लुत्फ उठाया। मेले में छात्र-छात्राओं के लिए झूले भी लगाया गए थे। मेले का शुभारंभ विद्यालय के निदेशक कर्नल कादिर हुसैन और अजरा हुसैन ने किया। कादिर हुसैन ने कहा कि विद्यालय के लिए यह दिन बहुत ही सुनहरा दिन है। कहा कि जब विद्यालय की शुरुआत हुई थी, तब मात्र तीन छात्र थे। विद्यालय आसपास के क्षेत्रों के लिए वरदान की तरह है। कहा कि विद्यालय में मानवता का पाठ पढ़ाया जाता है। इसके बाद छात्रों ने मेले में ऊंट और घोड़े की सवारी का आनंद उठाया। इस मौके पर राणा अलमास, तबस्सुम खान, निष्ठा बग्गा, अभिमन्यु, खुशीराम जोशी, लतिका मल्होत्रा, दिव्या अग्रवाल, पंजाब सिंह, अपर्णा, प्रदीप कौर आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें