विकासनगर। बाबूगढ़ स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में चल रही खेल महाकुंभ की प्रतियोगिताओं में एनफील्ड न्याय पंचायत ओवर ऑल चैंपियन बनी। प्रतियोगिता के अंतिम दिन अंडर-19 बालक वर्ग की वॉलीबाल प्रतियोगिता में डूमेट प्रथम, डाकपत्थर द्वितीय व लखनवाला तृतीय स्थान पर रहे। पिट्ठू प्रतियोगिता के अंडर-14 बालक वर्ग में इंडियन पब्लिक स्कूल प्रथम, द सेपियंस स्कूल द्वितीय व द्रोणा पब्लिक स्कूल तृतीय स्थान पर रहे। प्रतियोगिता में सबसे अधिक पदक जीतकर एनफील्ड न्याय पंचायत चैंपियन बनी। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख नारायण ठाकुर ने विजेता व उपविजेता रही टीम को ट्रॉफी प्रदान करने के साथ प्रतिभागियों को मेडल व प्रमाण पत्र प्रदान किए। इस अवसर पर क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी रीना व विभिन्न विद्यालयों के क्रीड़ा शिक्षक मौजूद रहे। संवाद