फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: ऊर्जा निगम की टीम ने 45 घरों के कनेक्शन काटे

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ऊर्जा निगम ने साहिया और त्यूणी क्षेत्र में अभियान चलाकर बिजली का बिल जमा नहीं करने पर 45 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे। वहीं, तीन लाख से अधिक का राजस्व वसूला। अवर अभियंता परम सिंह चौहान ने बताया कि टीम ने साहिया बाजार, साकेत बस्ती, मंडी गेट सहित कई स्थानों पर जांच अभियान चलाया। लोगों से पूर्व में बिजली का बिल जमा करने की अपील की गई थी। अधिक बकाया वाले 15 लोगों के कनेक्शन काटे गए। 102740 रुपये का राजस्व भी वसूला गया। टीम में केदार सिंह नेगी, टीजी प्रथम महेंद्र पाल, शांति प्रसाद, स्वराज सिंह, विष्णु प्रसाद, संजय वर्मा, अनुज वर्मा, दिगंबर, पप्पू आदि शामिल रहे। वहीं, त्यूणी में चलाए गए अभियान में तीस लोगों के कनेक्शन काटे गए। दो लाख 65 हजार के राजस्व की वसूली की गई। निगम के सहायक अभियंता अशोक कुमार ने बताया कि जौनसार बावर क्षेत्र में बकाया बिलों की वसूली को अभियान चलाया जा रहा है। अभियान आने वाले दिनों में भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें