दिवाली को लेकर ऊर्जा निगम मुस्तैद हो गया है। सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करा दी गई हैं। सभी सब स्टेशन पर 24 घंटे कर्मचारियों की ड्यूटी रहेगी। यहां अवर अभियंता भी मौजूद रहेंगे। कोई फाल्ट आने पर उसे तुरंत दूर किया जाएगा। एसडीओ रैंक के अधिकारी इसकी मॉनिटरिंग करेंगे।
विद्युत वितरण खंड के अधिशासी अभियंता प्रदीप कुमार ने बताया कि छोटी और बड़ी दिवाली पर किसी प्रकार का कोई शट डाउन नहीं लिया जाएगा। किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसे लेकर सभी कर्मचारियों को सख्त निर्देश जारी कर दिए हैं।
दिवाली को लेकर हर साल ऊर्जा निगम करीब 15 दिन पूर्व ही हाई अलर्ट मोड पर आ जाता है। अधिशासी अभियंता ने बताया कि पहले ही सभी सब स्टेशन की टेस्टिंग करा दी गई है। डैमेज ट्रांसफार्मर बदल दिए गए हैं। सभी एचटी और एलटी लाइनों की मेंटेनेंस करा दी गई है।
बिजली घर पर अवर अभियंता तैनात रहेंगे। कोई भी फाल्ट आने की स्थिति में उसे तत्काल दूर किया जाएगा। बिजली के तारों के आसपास खड़े पेड़ों की टहनियों की पहले ही लॉपिंग करा दी गई है।