फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: रिजर्व फॉरेस्ट में बनी सात मजारों पर चली जेसीबी, किसी को नहीं लगी भनक

Thu, 04 May 2023 12:34 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी,विकासनगर।

सार

बीती रात्रि रेंज अधिकारी दीपक गैरोला वन कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। जेसीबी की मदद से दोनों मजारों को ढहा दिया गया। कार्रवाई में करीब दो घंटे का समय लगा। रेंज अधिकारी ने बताया कि रेंज में दो मजारें थी, जिन्हें हटा दिया गया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वन विभाग ने बीती मंगलवार की रात्रि को रिजर्व फॉरेस्ट में बनी सात मजारों को जेसीबी से ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई की भनक आसपास के लोगों तक को नहीं लगी। ध्वस्त किए गए मजारों में दो लांघा और पांच तिमली रेंज में थे। मुख्यमंत्री ने सरकारी जमीनों से अवैध कब्जे हटाने के निर्देश दिए हुए है।

विज्ञापन


कालसी भूमि संरक्षण वन प्रभाग अंतर्गत लांघा रेंज के बटोली अनुभाग के अंतर्गत बटोली प्रथम बीट के कक्ष संख्या-1 व 2 (A) में वर्षों पूर्व बनी दो मजारें थी। एक मजार के ऊपर लिंटर तक पड़ा था। बीती रात्रि रेंज अधिकारी दीपक गैरोला वन कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। जेसीबी की मदद से दोनों मजारों को ढहा दिया गया। कार्रवाई में करीब दो घंटे का समय लगा। रेंज अधिकारी ने बताया कि रेंज में दो मजारें थी, जिन्हें हटा दिया गया है।

वहीं तिमली रेंज अंतर्गत बीते रात्रि कार्रवाई कर पांच मजारों को हटाया गया। रेंज अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि तीन मजार माजरी और एक-एक मजार शाहपुर कल्याणपुर और धौला बीट से हटाई गई। उन्होंने बताया कि तिमली रेंज में अब तक 15 मजारों को हटाया जा चुका हैं।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: शाही अंदाज में हुई बाहुबली आनंद मोहन के बेटे की शादी, दिग्गजों की मौजूदगी बनी चर्चा, तस्वीरें

 

बतादें कि पूर्व में चकराता वन प्रभाग के रिवर रेंज अंतर्गत कालसी आम बाग में भी मजार और पक्के निर्माण को ध्वस्त किया गया था। भूमि संरक्षण वन प्रभाग कालसी के डीएफओ अमरेश कुमार ने बताया कि भविष्य में रिजर्व फॉरेस्ट में किसी भी प्रकार का अवैध निर्माण न हो, इस संबंध में सभी रेंज और बीट अधिकारियों को कड़े दिशा निर्देश दिए गए हैं। उनकी जिम्मेदारी तय की गई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें