काली पट्टी लगाकर दफ्तर पहुंचे निगम कर्मचारी।
- फोटो : VIKAS NAGAR
विकासनगर। उत्तराखंड विद्युत अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा ने चरणबद्ध आंदोलन के तहत रविवार को अवकाश होने के बावजूद कार्यालय में उपस्थित होकर काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। कर्मचारियों ने कहा कि वे अपनी मांगों के समर्थन में आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन सरकार मांगों को अनसुना कर रही है। विभिन्न मांगों को लेकर ऊर्जा के तीनों निगम के कर्मचारी अधिकारी आंदोलित हैं। इस मौके पर मोहम्मद रियाज, मनोज कुमार, सौरभ पांडेय, अनूप, दीपक, मोहम्मद अमजद, मान सिंह, नरेंद्र गिरि, मनोज, पंकज, प्रदीप, अर्चना, रेनु, ममता, कुलदीप, दीपचंद पंत आदि मौजूद रहे।