फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: कर्मचारियों का धरना प्रदर्शन जारी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
डाकपत्थर स्थित विद्युत भवन के बाहर उत्तराखंड विद्युत अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा की परियोजना इकाई के माध्यम से चलाया जा रहा धरना-प्रदर्शन पांचवें दिन भी जारी रहा। कहा कि जब तक आरोपियों पर कार्रवाई नहीं की जाती, आंदोलन जारी रहेगा। ऋषिकेश में मत पेटियां जमा करते समय विद्युत कर्मचारियों के साथ मारपीट की गई थी। इस मामले में कार्रवाई नहीं होने पर कर्मचारी धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। बुधवार को गेट मीटिंग करके कर्मचारी-अधिकारियों ने अपना विरोध दर्ज कराया। मोर्चा के पदाधिकारी गोपाल बिहारी व संजय राणा ने कहा कि पांच दिन से कर्मचारी आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन अभी तक आरोपियों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है। सुधीर कुमार, नरेश मैखुरी, रेणु तोमर, ऋतु, अनुज कुमार, अहसान अली, संतोष साहनी, यशपाल बिष्ट माैजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें