फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: 18 सूत्री मांगों के लिए कर्मचारियों ने की गेट मीटिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


देहरादून। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के आह्वान पर चल रहे आंदोलन के सातवें दिन बृहस्पतिवार को देहरादून में गेट मीटिंग का कार्यक्रम कार्यालय परिवहन आयुक्त परिसर में किया गया। गेट मीटिंग की अध्यक्षता प्रवर्तन कर्मचारी संगठन परिवहन विभाग उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष नीरज ने की और संचालन परमिंदर ने किया। संगठन ने परिषद की 18 सूत्रीय मांगों को पूर्ण समर्थन देने की घोषणा की। नीरज ने कहा कि परिवहन विभाग की ढांचा व्यवस्था एवं नियमावली निर्माण में परिषद की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। परिषद के प्रदेश अध्यक्ष अरुण पांडे ने कहा कि यह आंदोलन कर्मचारियों की जायज मांगों के लिए किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सात फरवरी से आंदोलन का दूसरा चरण प्रारंभ होगा। वर्तमान में प्रदेश के सभी 13 जनपदों में आंदोलन सफलतापूर्वक संचालित हो रहा है। शुक्रवार को 23 जनवरी को रोडवेज वर्कशॉप, ट्रांसपोर्ट नगर में गेट मीटिंग होगी। इस दौरान जिला अध्यक्ष देहरादून दीपक कुमार, जिला सचिव मोहम्मद मुर्सलीन, जिलाध्यक्ष हरिद्वार अनिल सिंह, जिला सचिव हरिद्वार पुनीत नागर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष परमिंदर लाल, कुलदीप नेगी, सुनील कोटनाला, वीरेंद्र सिंह, संदीप कुमार, आदर्श, जयदेव, रणवीर सिंह, दिनेश कसवाटे, महेश जोशी, महताब अली सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें