फोटो
विकासनगर। जिला शिक्षा और प्रशिक्षण संस्थान देहरादून की ओर से आदर्श राजकीय प्राथमिक विद्यालय डाकपत्थर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए सात दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें चकराता ब्लॉक की 35 और विकासनगर ब्लॉक की भी 35 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता प्रतिभाग कर रही हैं। शिविर में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत तीन से छह वर्ष के आयु वर्ग के बच्चों के लिए बालवाटिका के रूप में लचीली, बहुआयामी और खेल आधारित शिक्षा पर बल दिया गया है। कार्यक्रम समन्वयक डॉ. विजय सिंह रावत ने बताया कि शिविर का उद्देश्य बच्चों में स्वस्थ प्रवृत्ति और आदतों का विकास, जीवन कौशल और जीवन मूल्यों का समावेशन कर उनकी मूल प्रवृत्तियों द्वारा सर्वांगीण विकास करना है। इस मौके पर शर्मिला नेगी, कमला रावत, पूनम शाही, अंजना नौटियाल, नाजिमा खातून, बीना, प्रियंका जोशी आदि उपस्थित रहे। संवाद