फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: जवाहरलाल नेहरू को श्रद्धांजलि अर्पित कर मनाया बाल दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर भावपूर्ण स्मरण किया। नेताजी संघर्ष समिति की ओर से कचहरी समीप पुरानी जेल में स्थित उनकी मूर्ति पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन


समिति के वरिष्ठ उपाध्याय प्रभात डंडरियाल ने कहा हमें पंडित नेहरू के बताए मार्ग पर चलकर देश और प्रदेश की जनता की निस्वार्थ भाव से सेवा करनी चाहिए। इस दौरान प्रभात डंडरियाल, आरिफ वारसी, प्रदीप कुकरेती, सुशील विरमानी, सुरेश कुमार, विपुल नौटियाल, अतुल शर्मा आदि मौजूद रहे।



उधर बाल दिवस के मौके पर फुटबॉल में गोल्ड मेडल जीतने वाले केंद्रीय विद्यालय अपर कैंप में नौवीं के छात्र आयुष बिष्ट को कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सम्मानित किया। आयुष के पिता पंकज बिष्ट भारतीय सेना के 15 गढ़वाल राइफल्स में नायब सुबेदार के पद पर तैनात हैं। इस दौरान प्रदीप रावत, आरएस परिहार, सुरेंद्र राणा, पूनम नौटियाल, निरंजन डोभाल, मंजीत रावत, मोहन बहुगुणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


Iकार्यशाला में बच्चों ने दिखाई प्रतिभाI

बाल दिवस के अवसर पर नन्हीं दुनिया की स्वयंसेवी चेरी शर्मा की ओर से बच्चों के लिए रचनात्मक कार्यशाला ''''करके सीखना'''' का आयोजन किया। मंगलवार को आयोजित कार्यशाला में बच्चों ने अपना हुनर दिखाया। बच्चों को रंग-बिरंगे गुब्बारे दिए गए, जिनसे उन्होंने विभिन्न प्रकार के जानवरों, फूलदान और मुखौटों को बनाकर अपनी प्रतिभा दिखाई। उधर दीपावली के उपलक्ष्य में श्री राम सेना समिति की ओर से जरूरतमंदों को मिठाई व राहत सामग्री वितरित की गई। इस दौरान मयंक नौटियाल, अनिल बेलवाल, नमन मेहरा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें