फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपातकाल को देश के काले इतिहास के रूप में हमेशा किया जाएगा याद : भट्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा के आपातकाल प्रबुद्धजन सम्मेलन को प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने किया संबोधित
विज्ञापन


भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि आपातकाल के समय को देश के काले इतिहास के रूप में हमेशा याद किया जाता रहेगा।



प्रदेश अध्यक्ष रविवार को आपातकाल प्रबुद्धजन सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने आपातकाल को लोकतंत्र की हत्या बताया। कहा कि कांग्रेस सरकार ने 25 जून 1975 को लोकतंत्र के इतिहास में सबसे काला कारनामा किया था जिसे आपातकाल के नाम से जाना जाता है। यह वह समय था जब कांग्रेस सत्ता पर काबिज थी। तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने तानाशाही का सबूत देते हुए सरकार के खिलाफ आवाज उठाने वाले हर नेता, पत्रकार और सामाजिक कार्यकर्ता को भेज भिजवा दिया था।

सांसद नरेश बंसल ने कहा कि एक समय था जब कांग्रेस सरकारों के खिलाफ बात करना भी अपराध होता था। लेकिन देश की नरेंद्र मोदी सरकार सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास के नारे के साथ काम कर रही है। प्रधानमंत्री ने अपने नौ साल के कार्यकाल में जनता की सुविधा के लिए अनगिनत योजनाएं शुरू की हैं जिनका लाभ व्यापक स्तर पर देश की जनता उठा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




स्थानीय विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने सभी लोगों से देश के प्रधानमंत्री को एक बार फिर से सत्ता सौंपने की तैयारी में जुट जाने का आह्वान किया। सम्मेलन में सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर, जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चौहान, पार्टी के जिलाध्यक्ष मीता सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष शांति जुंवाठा, अनुज गुलेरिया, अमित डबराल मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें