फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Power Crisis: प्रदेश में फिर बढ़ा बिजली संकट, छोटे और बड़े कस्बों में भी करीब दो से तीन घंटे की कटौती

Fri, 08 Jul 2022 12:42 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

कुछ दिन की राहत के बाद प्रदेश के लोगों के सामने एक बार फिर बिजली का संकट खड़ा होने लग गया है। शुक्रवार के लिए बिजली की मांग 52.01 मिलियन यूनिट आंकी गई है, जिसके सापेक्ष केंद्रीय पूल, राज्य व अन्य माध्यमों से 45.69 एमयू बिजली उपलब्ध है।
विज्ञापन
बिजली संकट - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में एक बार फिर बिजली की मांग बढ़ने से कटौती शुरू हो गई है। बृहस्पतिवार को ग्रामीण इलाकों से लेकर बड़े कस्बों तक कटौती की गई। बारिश के बीच उमस की वजह से बिजली की मांग कम होने का नाम नहीं ले रही है। बृहस्पतिवार को उपलब्धता कम होने की वजह से ग्रामीण क्षेत्रों, फर्नेश इंडस्ट्रीज, छोटे और बड़े कस्बों में भी करीब दो से तीन घंटे की कटौती हुई।

ये भी पढ़ें...खौफनाक मंजर की गवाह तस्वीरें: उत्तराखंड में दिल दहला देने वाला हादसा, बिखरे पड़े शव देख कांप उठी लोगों की रूह

यूपीसीएल प्रबंधन के मुताबिक, शुक्रवार के लिए बिजली की मांग 52.01 मिलियन यूनिट आंकी गई है, जिसके सापेक्ष केंद्रीय पूल, राज्य व अन्य माध्यमों से 45.69 एमयू बिजली उपलब्ध है। बाकी 6.32 एमयू बिजली को एनर्जी एक्सचेंज के माध्यम से खरीदने का प्रयास किया जा रहा है। उपलब्धता कम होने की स्थिति में शुक्रवार को भी कटौती हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें