फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस एक दबंग नेता की दरकार

Wed, 19 Feb 2014 01:14 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून के एक बड़े कॉलेज में इन दिनों शिक्षक संघ चुनाव की सुगबुगाहट शुरू हो गई है।
विज्ञापन


हर किसी की नजर कुर्सी पर
आते-जाते शिक्षकों के बीच पढ़ाने से इतर चुनाव की सरगर्मियां तेज हो चली हैं। कई साल बाद चुनाव होने वाला है, इसलिए हर किसी की नजर कुर्सी पर टिकी है।

एक शिक्षक ने अध्यक्ष के लिए अपना दावा पेश किया तो दूसरा शिक्षक अड़ बैठा। देखते ही देखते दोनों के बीच तनातनी शुरू हो गई।

ढीले आदमी को नेता बनाने से क्या फायदा
इस बीच कुछ लोगों ने बात मारपीट तक पहुंचने से बचा लिया तो गुस्साए गुरुजी बोले कि इस जैसे ढीले आदमी को नेता बनाने से क्या फायदा।

हमें ऐसा अध्यक्ष चाहिए जो प्रिंसिपल के सामने अकड़ कर अपनी बात मनवा सके। उन्हें दबा सके। यह सुनकर आसपास मौजूद लोग हंसे बिना न रह सके।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें