फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: निर्वाचित सांसद दिनेश आर्य ने शहीद आंदोलनकारियों को किया नमन

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। निर्वाचित राज्यसभा सांसद दिनेश आर्य ने नामांकन के बाद शहीद स्मारक पहुंचकर उत्तराखंड राज्य आंदोलन के शहीदों को नमन किया। इस दौरान उन्होंने राज्य आंदोलनकारियों से मुलाकात की और प्रदेश हित में काम करने का भरोसा दिया। दिनेश आर्य ने कहा कि वह शहीदों के सपनों के अनुरूप कार्य करेंगे। प्रदेश के विकास और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता दी जाएगी। उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी मंच के प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप कुकरेती और सलाहकार केशव उनियाल ने दिनेश आर्य को बधाई दी। उन्होंने कहा कि राज्य आंदोलनकारियों के लंबे संघर्ष और उनके योगदान को हमेशा संज्ञान में रखा जाना चाहिए। प्रदेश के विकास के साथ ही दलित समाज के वंचित लोगों के लिए भी अभी काफी काम किया जाना बाकी है। इस पर दिनेश आर्य ने भरोसा दिया कि वह आंदोलनकारियों से मिलकर उनके सुझाव सुनेंगे और प्रदेश हित में आवश्यक मुद्दों पर काम करने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें