फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: कालसी ब्लॉक में हादसा..घास काटते बुजुर्ग महिला का पैर फिसला, पहाड़ी से गिरकर मौत

Sat, 15 Jun 2024 05:03 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कालसी (देहरादून)

सार

बुजुर्ग महिला पशुओं के लिए चारा पत्ती और घास काटने के लिए गई। वह पहाड़ी के किनारे पर घास काट रही थी। इस दौरान महिला का पैर फिसला और वह खाई से सीधा सड़क पर जा गिरी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कालसी ब्लॉक के पंजिया गांव की एक बुजुर्ग महिला की घास काटने के दौरान पहाड़ी से सड़क पर गिरने से मौत हो गई। पंजिया गांव में मेहमानदारी में आ रहे एक व्यक्ति ने महिला को सड़क पर गिरे हुए देखा तो परिजनों का सूचना दी। परिजनों ने पैतृक घाट पर शव का दाह संस्कार कर दिया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पंजिया गांव निवासी फिसकी देवी (55) शुक्रवार को सुबह करीब सात बजे पशुओं के लिए चारा पत्ती और घास काटने के लिए गई। वह पहाड़ी के किनारे पर घास काट रही थी। इस दौरान महिला का पैर फिसला और वह खाई से सीधा सड़क पर जा गिरी।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: प्रदेश के जंगलों में हैं 2276 गुलदार, भारतीय वन्य जीव संस्थान ने जारी किए वन्य जीव गणना के आंकड़े

पंजिया गांव मेहमानदारी में आ रहे एक व्यक्ति ने परिजनों और ग्रामीणों को महिला के सड़क पर गिरने की सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंचे तो महिला को मृत पाया। ग्रामीण महिला के शव को उठाकर लाए। महिला के शव को देख परिवार में चीख पुकार मच गई। ग्रामीणों ने महिला के शव को पैतृक घाट पर ले जाकर अंतिम संस्कार कर दिया। राजस्व पुलिस ने मामले की जानकारी होने से इंकार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें