नातिन को सड़क पार कराते समय बुजुर्ग को लोडर ने टक्कर मार दी। हादसे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उपचार के दौरान बुजुर्ग की मौत हो गई। पुलिस लोडर चालक की तलाश कर रही है।
एसओ प्रेमनगर पीडी भट्ट ने बताया कि मंगलवार रात करीब नौ बजे अमर सिंह (60) निवासी ग्राम झालू, थाना हलदौर, बिजनौर, हाल निवासी झाझरा अपनी नातिन आरुषि को सड़क पार करवा रहे थे। इसी दौरान सहसपुर से प्रेमनगर की ओर आ रहे लोडर ने बुजुर्ग को टक्कर मार दी।
स्थानीय लोगों ने उन्होंने नजदीकी सुभारती अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन उपचार के दौरान बुजुर्ग की मौत हो गई। एसओ ने बताया कि हादसे के बाद लोडर चालक फरार हो गया था। उसकी तलाश की जा रही है। बुजुर्ग के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। फिलहाल मामले में कोई तहरीर नहीं आई है।