राजधानी दून में डेंगू के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। शनिवार को भी डेंगू के आठ नए मामले सामने आए। इसमें से दो मरीजों को दून अस्पताल और छह को श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में भर्ती कराया गया। जबकि, दोनों अस्पताल में पहले से भर्ती दस मरीजों को छुट्टी दे दी गई। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपने आसपास साफ-सफाई रखने की सलाह दी है।