शहर में डेंगू के आठ और मरीज मिले हैं। इसमें से सात मरीज महंत इंदिरेश अस्पताल और एक मरीज कोरोनेशन में भर्ती है। उधर, स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार को 418 सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे। इन आठ मरीजों के साथ जिले में डेंगू मरीजों की संख्या 135 पहुंच गई है। शनिवार को पटेलनगर, प्रेमनगर, बंजारावाला, सिंघल मंडी, नेहरू कॉलोनी, चंद्रबनी, मोहब्बेवाला और माजरा में डेंगू के मरीज मिले। डेंगू के अब तक 109 मरीज ठीक हो चुके हैं।