कॉफी फ्रेंचाइजी के नाम पर एक व्यक्ति से आठ लाख रुपये ठग लिए गए। शिकायत के बाद कैंट कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली प्रभारी संपूर्णानंद गैरोला ने बताया, मनीष यादव निवासी दीपलोक कॉलोनी, किशन नगर चौक ने शिकायत दर्ज कराई है। एक होटल में उनकी कुछ लोगों से मुलाकात हुई थी। उन्होंने उसे रैप कॉफी फ्रेंचाइजी के बारे में बताया और देने की बात कही। उनके झांसे में आकर मनीष ने मामुनी नाइन इंटरनेशनल कंपनी के नाम पर आठ लाख रुपये आरटीजीएस के माध्यम से दे दिए। लेकिन, उन्होंने कंपनी का जो पता बताया था वह वहां पर नहीं मिले। अब फोन भी नहीं उठा रहे हैं।