फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: व्यापारिक प्रतिष्ठानों से जब्त किए आठ घरेलू सिलिंडर

विज्ञापन
विज्ञापन
I
विज्ञापन

II आपूर्ति विभाग की टीम ने व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर छापा मारकर आठ घरेलू गैस सिलिंडर जब्त किए। इससे व्यापारिक प्रतिष्ठानों में अफरातफरी मची रही।
I
I
I
Iदरअसल, आपूर्ति विभाग को कई दिनों से शिकायतें मिल रही थीं। मंगलवार को रायपुर क्षेत्र में क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी अजय पाल सिंह और प्रशांत बिष्ट के नेतृत्व में टीम ने आईनेस गैस सर्विस का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान गोदाम में आग बुझाने के लिए बाल्टियां तो मिलीं पर उसमें रेत नहीं थी। इस पर अधिकारियों ने कड़ी नाराजगी जताई। साथ ही रेत और गोदाम पर स्टॉक बोर्ड को नियमित अपडेट रखने के निर्देश दिए। वहीं, क्षेत्र में क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी प्रशांत बिष्ट, पूर्ति निरीक्षक रजत नेगी, विजय नैथानी, पूर्ति सहायक होशियार सिंह ने दो दर्जन से अधिक व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर छापा मारा। बिष्ट फास्ट फूड, पंजाबी ढाबा लाडपुर, डेटिंग प्वाइंट, पेट पूजा फैमिली रेस्टोरेंट, सरकारी कैंटीन नंबर छह, शराब की दुकान पर छापा मारा। इस दौरान घरेलू रसोई गैस के आठ सिलिंडर जब्त किए। अधिकारियों ने बताया कि कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। I
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें