त्योहार को लेकर बैठक लेते थानाध्यक्ष विनोद राणा।
- फोटो : VIKAS NAGAR
सेलाकुई। ईद-उल-जुहा के त्योहार को लेकर सेलाकुई में थानाध्यक्ष सेलाकुई विनोद राणा में सीएलजी और विभिन्न धर्मों के संभ्रांत लोगों की बैठक ली। थानाध्यक्ष ने कहा कि कोविड को देखते हुए त्योहार को मनाते समय सभी को कोविड-19 के संबंध में सरकार द्वारा निर्गत आदेशों का पालन करना होगा। उन्होंने लोगों से त्यौहार के दौरान ईद की नमाज अपने-अपने घरों में पढ़ने की अपील की। इस संबंध में अपने-अपने क्षेत्र के लोगों को भी अवगत कराकर जागरूक करने को कहा। उन्होंने कहा कि त्यौहार के दौरान कहीं भी भीड़ इकट्ठा नहीं करने के साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग का पूर्ण पालन किया जाना है। त्यौहार को सौहार्दपूर्ण मनाने के लिए सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन सभी के लिए अनिवार्य है। उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और छोटी से छोटी घटना की सूचना पुलिस प्रशासन को देने की अपील की।