फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईद-उल-अजहा पर यहां होंगी नमाज

Tue, 15 Oct 2013 08:37 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
16 अक्तूबर को मनाए जाने वाले ईद-उल-अजहा की तैयारियां देहरादून में जोर शोर से चल रही हैं।
विज्ञापन


ईद की नमाज
शहर की दो ईदगाह और विभिन्न मस्जिदों, मदरसों में ईद की नमाज अदा की जाएगी। सबसे बाद में जामा मस्जिद में ईद की नमाज अदा होगी।

शहर मुफ्ती सलीम अहमद ने बताया कि इस्लामिक माह जिलहिज्जा की 10, 11 या 12 तारीख में से किसी भी दिन कुर्बानी दी जा सकती है।

कारी अहसान कासमी के मुताबिक कुर्बानी के लिए ऐसी जगह चयनित करनी चाहिए, ताकि किसी भी दूसरे समुदाय को परेशानी न हो।

इन जगहों पर होगी ईद की नमाज
ईदगाह बिंदाल : 9:30 बजे
ईदगाह माजरा : 9 बजे
मस्जिद पलटन बाजार : 10 बजे
मस्जिद धामावाला : 9 बजे
मस्जिद चोरखाला : 8:45 बजे
मस्जिद इनामुल्लाह बिल्डिंग : 8:45 बजे
मस्जिद मुसलिम कालोनी : 8:45 बजे
मदरसा कांवली ग्राम : 9 बजे
मदरसा मोरोवाला : 9 बजे
मदरसा किशनपुर : 8:30 बजे
मस्जिद चूना भट्टा : 8:45 बजे

फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें...
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें