विकासनगर। पूर्व मंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नवप्रभात ने कहा कि पार्टी के प्रति युवाओं का बढ़ रहा रूझान संगठन को मजबूती प्रदान करेगा। उन्होंने अपने आवास पर आयोजित कार्यक्रम में कई युवाओं को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। उन्होंने कहा कि, सरकार के सभी क्षेत्रों में निजीकरण को बढ़ावा देने के कारण रोजगार कम हो रहे हैं, जिससे युवा वर्ग पढ़ाई पूरी करने के बाद भी बेरोजगार घूम रहा है। उन्होंने कहा कि युवाओं को भाजपा सरकार की सच्चाई अब समझ आने लगी है। इस अवसर पर अंकित सोनकर के नेतृत्व में अंश पुहाल, सौरभ सोनकर, सन्नी कुमार, जॉय विल्कंस, ऋतिक सोनकर, आयुष, जेनिस, एलेन फरनाडीज, रोहन, चार्ली, रॉयस चार्ली, सोनू, सुरेश कुमार, अखिल आदि ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष धीरज बॉबी नौटियाल, भास्कर चुग, अभिनव ठाकुर, बलजीत सिंह, वीरेंद्र सिंह, अनुपम कपिल, आकाशदीप गुप्ता, मंजीत चावला मौजूद रहे। संवाद