फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: एमडीडीए सचिव का पुतला फूंका

विज्ञापन
विज्ञापन
हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने मंडी चौक पर एमडीडीए सचिव का पुतला फूंका। विरोध में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। सचिव को निलंबित करने की मांग की। कार्रवाई न होने पर 14 सितंबर को विभागीय मंत्री का पुतला फूंकने और उसके बाद मुख्यमंत्री कार्यालय के घेराव की चेतावनी दी।
विज्ञापन

मंच के जिला महामंत्री सुभाष सैनी ने कहा कि डालनवाला देहरादून में एमडीडीए के फ्लैट में बीते 13 सालों से अवैध तरीके से मस्जिद का संचालन किया जा रहा है। मामले में जिलाधिकारी ने फ्लैट को सीज करने के आदेश दिए हैं, लेकिन एमडीडीए सचिव कार्रवाई करने से बच रहे हैं। कहा कि अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई को लेकर मंच पूरे प्रदेश में विरोध प्रदर्शन कर रहा है, लेकिन अधिकारी पर कार्रवाई नहीं की जा रही है।
कहा कि विषय सिर्फ एक अधिकारी को हटाने का नहीं, बल्कि उत्तराखंड में अतिक्रमण के रूप में हो रहे लैंड जिहाद का है। लैंड जिहाद को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसे लेकर मंच सचिवालय का घेराव भी कर चुका है। कार्रवाई न होने से लैंड जिहाद करने वालों के हौसले बुलंद होंगे। पुतला फूंकने वालों में दीनानाथ पाल, गजराज शर्मा, आशू, मिंटू राणा, बुद्धिप्रकाश राेहिला, विरेंद्र, दीपक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें