फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा प्रेरक संगठन ने फिर किया धरना प्रदर्शन शुरु

विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षा प्रेरक संगठन अपनी तीन सूत्री मांगों के लिए एक बार फिर गांधी पार्क में धरना शुरू कर दिया है। पूर्व में मुख्यमंत्री ने संगठन की मांगों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया था। लेकिन अभी तक कोई भी कार्रवाई नहीं होने से नाराज संगठन ने फिर धरने पर बैठने का निर्णय लिया। 27 दिसंबर को आमरण अनशन पर बैठे संजय चौड़ा कोटी की तबीयत बिगड़ने पर पुलिस प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांधी पार्क मैदान से उठाकर उन्हें दून हॉस्पिटल भर्ती कराया। इस दौरान पुलिस प्रशासन ने शिक्षा प्रेरक संगठन के प्रतिनिधि मंडल की वार्ता मुख्यमंत्री से कराई गई। मुख्यमंत्री ने समायोजन का मामला आगामी कैबिनेट में लाने का आश्वासन दिया था। लेकिन कैबिनेट में शिक्षा प्रेरकों का समायोजन का मामला नहीं आया। इससे नाराज शिक्षा प्रेरकों ने फिर गांधीपार्क में धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। धरना स्थल पर प्रदेश अध्यक्ष सुनीता पंवार, प्रदेश महासचिव संजय चौड़ा कोटीस, प्रदेश व्यवस्थापक अरविंद ममगाईं, प्रदेश संयोजक भगवान दास आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें