फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों को सही दिशा देने के लिए शिक्षा जरूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बच्चों को सही दिशा देने के लिए शिक्षा जरूरी देहरादून | अपने सपने संस्था की ओर से हुए कार्यक्रम में संस्थापक अध्यक्ष अरुण कुमार यादव ने बाल अधिकारों की रक्षा पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि बच्चों के हाथों में शिक्षा रूपी अस्त्र देना चाहिए, ताकि वह अपने जीवन को सही दिशा दे सकें। कहा कि अपने सपने संस्था 6 वर्षों से असहाय एवं जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा देने पर काम कर रही है। वर्तमान में 140 से अधिक बच्चों का भविष्य संवारा जा रहा है। कहा कि आज से 6 साल पहले अजय सड़कों पर कूड़ा बीनता था। संस्था द्वारा उसको स्कूल में दाखिला दिलवाया गया। वह सुभाषनगर के एक निजी स्कूल में सातवीं कक्षा में है। ऐसे ही कई अन्य उदाहरण हैं। | गौरव
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें