फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा विभाग: बीआरपी और सीआरपी को मिलेगी 15 दिन की छुट्टी

विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य परियोजना निदेशक ने जारी किया आदेश
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। शिक्षा विभाग में आउटसोर्स के माध्यम से नियुक्त ब्लॉक संसाधन और संकुल संसाधन व्यक्ति को साल में 15 दिन का आकस्मिक अवकाश मिलेगा। इसके अलावा अन्य छुट्टियां भी मिलेंगी। राज्य परियोजना निदेशक दीप्ति सिंह ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। राज्य परियोजना कार्यालय की ओर से सीआरपी के कार्य दायित्वों का निर्धारण किया गया है। आदेश में कहा गया है कि सीआरपी हर महीने न्याय पंचायत के 10 स्कूलों में आदर्श पाठ योजना का प्रस्तुतिकरण एवं शिक्षण में सहयोग करेंगे। इसके अलावा प्री बोर्ड परीक्षा के प्रश्न पत्र तैयार करने के लिए विद्यालयों में सहयोग करेंगे। सीआरपी किसी भी मद में अधिकतम 25 हजार रुपये का उपयोग कर सकेंगे। इससे अधिक धनराशि खंड शिक्षा अधिकारी की अनुमति से ही खर्च की जा सकेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें