मसूरी। शहर पुलिस ने नशे के खिलाफ अभियान के तहत स्कूली छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी दी। साथ ही उन्हें नशा मुक्ति की शपथ भी दिलाई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के दिशा निर्देश पर पुलिस ने मसूरी के सनातन धर्म गर्ल्स इंटर कॉलेज लंढौर में नशे की रोकथाम के लिए जागरूक किया। कार्यक्रम में महिला उप निरीक्षक रश्मि रानी ने महिला अपराध के बारे में जानकारी दी। साथ ही नशे की रोकथाम के लिए पुलिस सहायता की आवश्यकता होने पर स्थानीय थाना पुलिस के नंबर दिए। वहीं पुलिस ने सभी अध्यापकों, छात्राओं को नशा मुक्ति की शपथ भी दिलाई। इस अवसर पर प्रधानाचार्य डॉ. नम्रता श्रीवास्तव, रितु रतूड़ी, नीतू गुप्ता, सुनीता बिष्ट, आराध्या शेट्टी, अमित त्यागी आदि मौजूद रहे। संवाद