अंतर स्कूल तैराकी प्रतियोगिता में जीत हासिल करने वाली इकाले ग्लोबल इंटरनेशनल गर्ल्स स्कूल की टी
- फोटो : VIKAS NAGAR
मसूरी के वाइनबर्ग एलन स्कूल में संपन्न हुई इंटर स्कूल तैराकी प्रतियोगिता में होरावाला स्थित इकोल ग्लोबल इंटरनेशनल गर्ल्स स्कूल की खिलाड़ियों ने कुल 51 पदक जीते। जिसमें 20 स्वर्ण, 22 रजत और नौ कास्य पदक जीत कर प्रतियोगिता में पहला स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में स्कूल को ओवरऑल चैंपियन चुना गया। प्रतियोगिता में दून गर्ल्स, वेल्हम गर्ल्स, कासिगा स्कूल, वाइनबर्ग एलन स्कूल, ज्ञानंदा स्कूल और वैंटेज हॉल गर्ल्स स्कूल की टीमों ने भी प्रतिभाग किया। जिसमें से जूनियर वर्ग की व्यक्तिगत चैंपियनशिप का खिताब स्कूल की आलिया रस्तोगी के नाम रहा। सब जूनियर वर्ग में स्कूल की सिंजिनी जालान और सीनियर वर्ग में हेजल गर्ग ने प्रोमिसिंग ट्रॉफी जीती। इसके साथ ही प्रतियोगिता में पाखी, उर्वी पंसारी, प्रीत मेहता, अनुष्का नाहटा, अवंतिका झुनझुनवाला ने भी शानदार प्रदर्शन किया। स्कूल की प्रभारी प्रधानाचार्या रुपा गुंसाई ने इस जीत पर प्रतियोगी छात्राओं के साथ ही कोच नीरज और मोनिका को बधाई दी। कहा कि छात्राओं ने प्रतियोगिता में जीत हासिल कर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।