फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: चमोली में भूकंप के झटकों से डोली धरती, घरों से बाहर भागे लोग

Mon, 09 Dec 2019 10:14 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चमोली
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

उत्तराखंड के चमोली में अलसुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.2 मापी गई है। इसकी गहराई दस किलोमीटर रही। 

विज्ञापन


राज्य आपदा प्रबंधन केंद्र के अनुसार चमोली जिले में रविवार तड़के करीब 4 बजकर 26 मिनट पर भूकंप का झटका महसूस किया गया। फिलहाल कहीं से किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है।
विज्ञापन


झटके महसूस होते ही हड़बड़ाए लोग घरों से बाहर निकल आए। भूकंप का केंद्र चमोली था, जो दस किलोमीटर की गहराई में था। एक माह में तीसरी बार प्रदेश में भूंकप आया है। गौरतलब है कि 24 नवंबर को चमोली में, 6 दिसंबर को नाचनी में और19 नवंबर को कुमाऊं के पिथौरागढ़ में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें