फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Earthquake: देहरादून समेत उत्तराखंड के कई शहरों में महसूस हुए भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.7 रही तीव्रता

Sun, 06 Nov 2022 09:12 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला नेटवर्क, उत्तराखंड

सार

Earthquake News Today: राजधानी देहरादून के साथ ही उत्तरकाशी, बड़कोट, टिहरी और मसूरी में भी लोगों ने भूकंप महसूस किया। 
विज्ञापन
भूकंप - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देहरादून के साथ-साथ उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और टिहरी जिले में रविवार सुबह साढ़े आठ बजे के आसपास भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.7 आंकी गई है। इसका केंद्र चिन्यालीसौड़ से 35 किमी दूर जमीन से पांच किलोमीटर नीचे बताया जा रहा है। 

विज्ञापन


उत्तरकाशी में 8:33 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। इस दौरान दरवाजे, खिड़की हिलने पर लोग डर से घरों से बाहर भागे। वहीं  रुद्रप्रयाग में सुबह करीब 8:45 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। यहां इसकी तीव्रता 4 रिक्टर दर्ज की गई है। इसके अलावा टिहरी और देहरादून जिले में सुबह करीब 8:33 बजे भूकंप आया। यहां तीव्रता 4.5 आंकी गई।  चारों जिलों के आपदा प्रबंधन अधिकारियों ने भूकंप से किसी तरह के नुकसान से इनकार किया है। 

वाडिया इंस्टीट्यूट ऑफ हिमालयन जियोलॉजी के भूकंप वैज्ञानिक डॉ. अजय पॉल के मुताबिक वैसे तो उत्तराखंड में बेहद कम तीव्रता वाले भूकंप आते रहे हैं। पिछले एक दशक में राज्य मेें 12 के करीब ऐसे भूकंप आए जिनकी रिक्टर स्केल पर तीव्रता 4.5 से अधिक पाई गई।
विज्ञापन


जोन चार और पांच में है उत्तराखंड का ज्यादातर इलाका
वाडिया इंस्टीट्यूट ऑफ हिमालयन जियोलॉजी के भूकंप विज्ञानियों की मानें तो उत्तराखंड भूकंप के लिहाज से बेहद संवेदनशील है। उत्तराखंड का ज्यादातर इलाका भूकंप के लिहाज से जोन चार और पांच में हैं।

विज्ञापन

इंडियन प्लेट के यूरेशियन प्लेट की ओर खिसकने से बढ़ीं भूकंप की घटनाएं

वाडिया इंस्टीट्यूट ऑफ हिमालयन जियोलॉजी के भूकंप वैज्ञानिकों के मुुताबिक इंडियन प्लेट के यूरेशियन प्लेट की ओर खिसकने से भूकंप की घटनाएं बार-बार देखने को मिल रहीं हैं। भूकंप वैज्ञानिक डॉ. नरेश कुमार के मुताबिक हिमालयी क्षेत्र में इंडियन प्लेट यूरेशियन प्लेट की ओर खिसक रही है।

जिसकी वजह से उत्तराखंड, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, लद्दाख जैसे राज्यों में बार-बार भूकंप देखने को मिल रहे हैं। उन्होंने बताया कि यह प्लेट हर साल पांच सेंटीमीटर खिसक रही है। वैज्ञानिक शोधों मेें यह बात सामने आई है कि इंडियन प्लेट के खिसकने की वजह से भारत यूरोप की ओर खिसक रहा है। 

वहीं वाडिया इंस्टीट्यूट के भूकंप वैज्ञानिक डॉ. अजय पॉल के मुताबिक वैसे तो उत्तराखंड में बेहद कम तीव्रता वाले भूकंप आते रहे हैं। पिछले एक दशक में राज्य मेें 12 के करीब ऐसे भूकंप आए जिनकी रिक्टर स्केल पर तीव्रता 4.5 से अधिक पाई गई।

बकौल डॉ. अजय पॉल जिस तरीके से राज्य में इंडियन प्लेट यूरेशियन प्लेट की ओर खिसक रही है और उत्तराखंड समेत तमाम हिमालयी राज्यों में भूकंप आ रहे हैं, उसे देखते हुए भूकंपरोधी मकान बनाने के साथ तमाम अहतियात बरतना जरूरी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें