उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में नाचनी क्षेत्र में शुक्रवार तड़के 3.33 बजे भूकंप का हल्का झटका महसूस किया गया। जिला आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार भूकंप की तीव्रता काफी कम थी, जो रिक्टर पैमाने पर दर्ज नहीं हो सकी।
विभाग ने भूकंप की तीव्रता जानने के लिए भारत मौसम विज्ञान विभाग दिल्ली भी संपर्क किया। वहां से भी तीव्रता का पता नहीं चल सका।