सोमवार को तड़के उत्तरकाशी जिले में भूकंप के झटके महसूस किए गए। जिससे लोगों में दहशत फैल गई। आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार सोमवार सुबह सात बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 2.8 मापी गई।