फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज एक घंटे बंद करें बिजली

Sat, 29 Mar 2014 09:31 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
अर्थ आवर के तहत शनिवार रात साढ़े आठ बजे से साढ़े नौ बजे तक एक घंटे बिजली के स्विच बंद कर पर्यावरण बचाने में योगदान दे सकते हैं।
विज्ञापन


अर्थ आवर मनाने की अपील
डब्लूडब्लूएफ-इंडिया की तरफ से जलवायु परिवर्तन के नकारात्मक प्रभाव से निपटने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत अर्थ आवर मनाने की अपील की जा रही है।

देहरादून प्रोग्राम आफिस को-आर्डिनेटर डा. जतिंदर कौर के अनुसार इस अवसर पर एफआरआई की मुख्य इमारत में एक कैंडल मार्च भी निकाला जाएगा।

इसमें फैकल्टी सदस्यों के साथ ही छात्र, एनसीसी कैडेट्स अर्थ आवर अभियान का हिस्सा बनेंगे। उनके मुताबिक अभियान का उद्देश्य लोगों को ऊर्जा के नवीकृत स्रोतों का प्रयोग करने के लिए भी प्रेरित करना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें