फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: हाईवे से हटाए जाने पर भड़के ई-रिक्शा संचालक, किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
हाईवे से हटाए जाने के विरोध में ई-रिक्शा संचालकों ने बड़ा रामपुर स्थित ई-रिक्शा स्टैंड पर प्रदर्शन किया। पुलिस प्रशासन पर उत्पीड़न और दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाया। बीते रविवार को सेलाकुई पुलिस ने हाईवे पर ई-रिक्शा के संचालन पर पाबंदी लगा दी थी। इसके विरोध में सभी ई-रिक्शा संचालक सोमवार को पूर्व प्रधान सहसपुर सुंदर थापा के नेतृत्व में स्टैंड पर एकत्र हुए। उन्होंने पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। कहा कि हाईवे पर सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक भारी वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित है, लेकिन भारी वाहन धड़ल्ले से दौड़ रहे हैं। खनन सामग्री से भरे वाहन भी नियम विरुद्ध प्रतिबंधित समय के बीच दौड़ रहे हैं। ऐसे वाहनों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। कहा कि एक तरफ सरकार उत्तराखंड को प्रदूषण मुक्त करने की बात कर रही है। दूसरी ओर ई-रिक्शे पर प्रतिबंध लगाया जा रहा है। एजेंसी ई-रिक्शा बेच रही है। परिवहन विभाग इनका रजिस्ट्रेशन कर रहा हैं। इनसे टैक्स वसूला जा रहा है। बावजूद ई-रिक्शा संचालकों पर प्रतिबंध लगाकर उत्पीड़न किया जा रहा है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कहा कि जरूरत पड़ी तो मुख्यमंत्री आवास का घेराव भी किया जाएगा। वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी देवेंद्र कंडवाल ने भी ई-रिक्शा संचालकों का समर्थन किया। प्रदर्शन करने वालों में अध्यक्ष सोनू, बिलाल एडवोकेट जितेंद्र गुप्ता, अब्दुल सलाम, दिलशाद, मोहम्मद अहमद, हाजी शाहिद, हसन, मुकेश कुमार, हारुन आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें