खनन विभाग और तहसील प्रशासन की संयुक्त टीम ने क्षेत्र के कैंचीवाला व ढकरानी में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान तीन स्टोन क्रशर के ई-रवन्ना पोर्टल निलंबित किए गए। वहीं, अवैध खनन में लिप्त एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को सीज कर उस पर 21 हजार आठ सौ रुपये का जुर्माना लगाया गया।जिला खान अधिकारी ऐश्वर्या शाह के नेतृत्व में टीम ने कैंचीवाला स्थित स्टोन क्रशरों की जांच की, जहां अनियमितताएं पाई गईं। ढकरानी गांव में उप खनिज ले जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ा गया। जिला खान अधिकारी ने बताया कि डीएम के निर्देश पर अवैध खनन रोकने के लिए निरंतर अभियान जारी रहेगा। कार्रवाई करने वाली टीम में तहसीलदार विवेक राजौरी और सहायक खनिज पर्यवेक्षक पंकज चंद आदि शामिल रहे। संवाद