फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: उप खनिज भंडारण का ई रवन्ना पोर्टल निलंबित, ट्रैक्टर-ट्राॅली सीज

Fri, 09 Oct 2026 11:46 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाधिकारी व जिला खान अधिकारी के निर्देश पर खनन विभाग की टीम ने अवैध खनन में एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को सीज कर दिया। इसके अतिरिक्त एक उप खनिज भंडारण में अनियमितता पाए जाने पर उसका ई-रवन्न पोर्टल अस्थाई रूप से बंद कर दिया। जिला खान अधिकारी ऐश्वर्या शाह के निर्देश पर सहायक खनिज पर्यवेक्षक शिव नेगी एवं उनकी टीम ने विकासनगर में अलग-अलग स्थानों पर अवैध खनन व उपखनिज के भंडारण में अनियमितताओं की जांच की। इस दौरान यमुना नदी से अवैध रूप से उप खनिज चोरी कर रहे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़कर टीम ने सीज कर दिया। टीम ने उसपर 24 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। कार्रवाई के दौरान संदीप व अन्य कर्मचारी भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें