लदेहरादून। पेट्रोल डीजल के दामों में बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस सेवादल कार्यकर्ताओं ने आईएसबीटी स्थित पेट्रोल पंप पर विरोध प्रदर्शन किया। राज्य और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी उन्होंने करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा के शासन में जनता महंगाई से त्रस्त हो चुकी है। पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ने का सीधा असर वस्तुओं की कीमत पर पड़ता है। उन्होंने कहा कि सरकार को तुरंत पेट्रोल डीजल के दाम में कमी कर लोगों को राहत देनी चाहिए। ऐसा न करने पर कांग्रेस सेवादल जेल भरो आंदोलन कर अपना विरोध जताएगा। विरोध प्रदर्शन करने वालों में दल के प्रदेश सचिव महानगर प्रभारी पीयूष गौड़, पार्षद वार्ड 79 राजेश परमार, वार्ड नंबर 11 मोहन गुरुंग, कृष्ण कुमार, वाहिद राव, बचन वर्मा, भूपेंद्र धीमान, सुदामा सिंह, वार्ड 78 के अध्यक्ष विजेंद्र कनौजिया, रामजीलाल, किशन वार्ड 90 के तिलक कुमार, सर्व समाज के महानगर अध्यक्ष अशोक मल्होत्रा आदि शामिल रहे।